मेरी कलम से

Sunday, May 22, 2011

मैं तुमसे प्यार करता हूँ

नज़र आता नहीं मुझको तुमसे खूबसूरत कोई 
अगर है कोई और तो मैं इनकार करता हूँ 
अगर जो हो कोई ऐसा तो होता रहे जग में 
ये तुम हो तुम जिससे मैं इतना प्यार करता हूँ

नज़र आते नहीं तुम तो भी सदा दिखते हो मुझको तुम 
मैं हर लम्हा तुझे देखने को दिल बेक़रार करता हूँ 
ये मान लो या ना मानो तुम, मैं तुमसे प्यार करता हूँ 

रहा मैं खुश हर उस पल में जो बिताया था तेरे साथ 
खुदा से माँगा है तुझको मैंने, और अब मैं इंतजार करता हूँ 
कहो कितना की तुमको नहीं है, पर मैं तुमसे प्यार करता हूँ

तेरी ही खुशबु है भरी ये मेरे रोम रोम में
है तू सच में मेरा या मैं सिर्फ तेरा इश्तिहार करता हूँ 
रहो यही या तुम कही भी मैं तुमसे प्यार करता हूँ 

बेटियाँ

ओंस की बूंद सी होती है बेटियाँ ,
जरा भी दर्द हो तो रोती है बेटियाँ,

रौशन करेगा बेटा तो बस एक ही कुल को,
दो दो कुल की लाज ढोती है बेटियाँ,
कोई नहीं एक दुसरे से कम,
हीरा अगर है बेटा ,तो सच्ची मोती है बेटियाँ,
कांटो की राह पर ये खुद ही चलती रहेंगी,
ओरों के लिए फूल सी होती है बेटियाँ,
विधि का विधान है यही दुनिया की रस्म है,
मुट्ठी भर नीर सी होती है बेटियाँ!

Saturday, May 21, 2011

समझ में नहीं आता

कभी जमीं तो कभी आसमा समझ में नहीं आता
इस दिल का टिखाना भी समझ में नहीं आता
मेरी आँखे आपके यादो का चिराग तो नहीं
क्यों आये सिर्फ आप ही नज़र समझ में नहीं आता
चाहे अनचाहे मैं आपको याद किया करता हूँ
ये आदत है या जरुरत समझ में नहीं आता
पागल सा बनकर रह गया हु कुछ सोच सोच कर
पहले हंसू या रोऊ कुछ समझ में नहीं आता
 
विकास

Wednesday, May 18, 2011

सभी कुछ उसका था

मंजिले भी उसकी थी रास्ता भी उसका था
एक हम अकेले रह गए काफिला भी उसका था
साथ साथ चलने की सोच भी उसकी थी
फिर रास्ता बदलने का फेसला भी उसी का था
हाथो में हाथ लेकर मुझे हँसाने की कसम भी उसकी थी
फिर मेरी आँखों में आंसुओ का सिलसिला भी उसका था
हम क्यों यू तन्हा रह गए .....मेरा दिल ये सवाल करता है
दुनिया तो उसकी थी क्या खुदा भी उसी का था
अब तुम ही बताओ मेरे दोस्तों
क्या मैं एक अकेला था
और सभी कुछ उसका था!!!!!!!!!!

विकास

Tuesday, May 17, 2011

बस तुम्हे देखता हूं

नज़र बचा के नज़र से देखता हूँ
तुम बुरा न मान जाओ इस डर से देखता हूँ
रोज़ देखता हूँ रोज़ नई नज़र आती हो
इसलिए तुम्हे रोज़  नई नज़र से देखता हूँ
पर जब मैंने तुम्हारे चेहरे के किताब को पढ़ा तो मुझे ये मालूम पड़ा 
तुम ये सोचती हो की में तुम्हे बुरी नज़र से देखता हूँ