मेरी कलम से

Tuesday, June 7, 2011

जागो भारत जागो

किसी भी देश के इतिहास में कुछ ऐसे पल आते हैं, जो निर्णायक होते हैं और उसकी किस्मत तय करते हैं। ऐसा ही कुछ बाबा रामदेव ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कर दिया, और केंद्र सरकार उस से इतना डर गयी की उसे आधी रात के बाद सोते हुए महिलाओ और बूढ़े लोगो पर हमला करना पड़ा।
इससे तो यही लगता है की अब हम खुलकर अन्याय का विरोध भी नहीं कर सकते, आखिर ऐसा क्या हुआ, सरकार को किस बात का डर था, अगर काले धन से जुड़े हुए लोगो के नाम सामने आ गए तो उनमे कुछ नाम ऐसे न हो जो इस सरकार से जुड़े हुए है, और इसी कारण सरकार के लोग  ऐसा कुछ होने नहीं देना चाहते।
जिस तरह से उन्होंने रामदेव के अनशन को मिटने की कोशिश की है उससे तो यही लगता है, और साथ ही साथ अन्ना जी को भी सरकार दोखे में रख रही है अभी तक लोकपाल बिल के लिए भी कुछ नहीं किया है
जिस तरह से लाखो लोगो ने रामदेव जी के साथ खड़े होकर उनकी आवाज़ को बुलंद किया है उसी तरह हम लोगो को भी उनके साथ अपनी आवाज़ मिलनी होगी और सरकार को दिखाना होगा की जब जनता एकजुट हो जाती है तो क्या हो सकता है
 
जागो भारत जागो

जिन्दगी

बादलों पे पाऊँ रख के आसमान को छू लिया
 
जो कभी किया ना था वो आज मैं ने किया  
 
रही ना कोई आरजू, पाया है मैंने वो सुकून
 
ख्वाहिशों के हाथ में सोंप दी है ज़िन्दगी

खूब है, ख़ास है, अब खवाब सी है ज़िन्दगी

जब अपनों का साथ है तो लाजवाब है जिन्दगी

Thursday, June 2, 2011

भारत की हालत

किसी ने बहुत खूब कहा है
"बस एक ही उल्लू काफी है बर्बाद गुलिस्ता करने को
हर दल पे उल्लू बेठे है अंजामे गुलिस्ता क्या होगा"
 
आज यही हालत हमारे भारत की हो रही  है जब हमारे सरे नेता ही रिश्वतखोर हो चुके है तो हमारे इस देश का क्या होगा !
एक कोशिश अन्ना हजारे ने की थी जो कुछ असर दिखा रही है और अब उसी दिशा में हमरे योग गुरु बाबा रामदेव ने कदम आगे कर दिए है
आप लोगो को क्या लगता है क्या ये लोग अपनी कोशिश मे कामयाब हो पाएंगे?
इन की सारी सफलता हम लोगो पर निर्भर करती है अगर हम लोग भी देश की तरफ अपना कुछ फ़र्ज़ समझते है तो हम लोगो को भी इन का साथ देना पड़ेगा
क्योकि हम लोगो को जरुरत है एक मार्गदर्शक की, और अगर हमें एक रास्ता नज़र आ रहा है तो क्यों ना एक बारे इस पर भी चल कर देख लिया जाये!
जब हम एक एक्टर को सुपर स्टार बनाए के लिए पूरी ताकत लगा देते है, क्रिकेट मैच में क्रिक्केटर के लिए वोट कर सकते है  तो इस दिशा में क्यों नहीं!
बस एक बार थोडा सा ही सही इस बारे में भी सोचो!

Wednesday, June 1, 2011

दहेज

दहेज समाज में एक सामाजिक अपराध है जो महिलाओं पर कल्पना से परे प्रताड़नाओं तथा अपराधों का कारण है। इस अपराध ने समाज के सभी तबकों में महिलाओं की जानें ली है – चाहे वे गरीब हों, मध्यम वर्ग की या धनाढ्य। लेकिन वे गरीब हैं जो इसके जाल में सबसे ज़्यादा फंसते हैं एवं शिकार होते हैं, जिसका मुख्य कारण है जागरूकता तथा शिक्षा का अभाव।
यह दहेज प्रथा की वज़ह से ही है कि पुत्रियों को पुत्रों जितना महत्व नहीं दिया जाता। समाज में, कई बार यह देखा गया है कि उन्हें बोझ समझा जाता है तथा उन्हें अक्सर हीन समझा जाता है एवं द्वितीय श्रेणी का दर्ज़ा दिया जाता है, चाहे वह शिक्षा हो या अन्य सुविधाएं।
आज सरकार ने कई कानून बनाए हैं तथा सुधार लाई है, न सिर्फ दहेज प्रथा को नष्ट करने के लिए बल्कि कई योजनाएं लागू कर कन्याओं की स्थिति में सुधार के लिए भी है।
अब यह समाज पर है कि वह जागरूक हों तथा स्थिति को समझे। यह हम सबका दायित्व है कि आवश्यक बदलाव के लिए कदम उठाएं एवं दहेज देना या लेना बन्द करें। यह हम सबको जानना चाहिए कि पहले हम अपनी पुत्रियों का मूल्य समझें, ताकि जब वे बड़‍ी हों तो अन्य लोग भी उनका मूल्य समझें।
आप सब से भी अनुरोध है की आप भी लोगो का ध्यान इस और आकर्षित करे.

ख्याल अच्छा है

न ख़ुशी अच्छी है न मलाल अच्छा है
वो जिस हाल में रखता  है वो हाल अच्छा है
वो मिले थे एक रोज़ यू हसकर,
मुझे लगा शायद मेरे बारे में इनका ख्याल अच्छा है
फिर दिल तोड़ के वो  हसने लगे मेरा
लेकिन में फिर भी यही कहता हू की मेरा हाल अच्छा है
कभी होगी मुलाकात खुदा से तो पूछना है इतना
में तो खुश हू ऐसे ही, और  तुम्हारा मुझे ऐसा रखने का ख्याल अच्छा है