मेरी कलम से

Saturday, April 2, 2011

बच्चों को शिक्षा कैसे

पिछले वर्ष एक अप्रैल को जब भारत सरकार ने शिक्षा के अधिकार का कानून लागू किया था, तब करोड़ों लोगों के मन में यह आशा जगी थी कि देश का हर बच्चा अब स्कूल में होगा। स्कूलों की हालात सुधरेगी। मास्टरजी पूरा समय लगाकर बच्चों को पढ़ाएंगे और किसी भी बच्चे या उसके अभिभावक से शिक्षा के अधिकार की कोई कीमत नहीं वसूली जाएगी। यानी 14 वर्ष तक के हर बच्चे को मुफ्त तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साल भर बाद यदि हम इस दिशा में हुई प्रगति का आकलन करने बैठें, तो कोई बहुत उत्साहजनक रिपोर्ट कार्ड दिखाई नहीं देता। चाहे वह केंद्र सरकार की बात हो या राज्य सरकारों की।
पिछले साल भर में सरकार के लंबे -चौड़े दावों से इतर तीन महत्वपूर्ण गैर सरकारी रिपोर्टे जारी हुई हैं। पहली, ‘प्रथम’ की ‘असर-2010 रिपोर्ट’, दूसरी, ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ की ‘शिक्षा पर जन सुनवाई रिपोर्ट-2011’ और तीसरी राष्ट्रीय शिक्षा संकुल की ‘एडवॉच रिपोर्ट-2011’। इन सभी में जो चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं, वे हैं कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति, स्कूलों में जरूरी सहूलियतों, पठन-पाठन तथा खेल सामग्री का अभाव और शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आदि।
शिक्षा मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि पिछले वर्ष प्राथमिक कक्षाओं में भर्ती की दर में गिरावट आई है। अलबत्ता कई राज्यों में स्कूलों में दाखिले की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन जनसंख्या-वृद्धि के अनुपात में यह रफ्तार कम है। सरकारी आकंड़ो के मुताबिक, लगभग 75-76 लाख बच्चों ही आज स्कूलों से बाहर हैं। यदि स्कूल छोड़ चुके बच्चों की संख्या को भी जोड़ा जाए, तो कम से कम 5-6 करोड़ बच्चों शिक्षा अधिकार कानून लागू होने के बावजूद स्कूलों में नहीं हैं।
भारत में विकलांगता के शिकार लगभग छह करोड़ व्यक्तियों में 20 प्रतिशत संख्या बच्चों की है। हर साल जन्म लेने वाले कुल बच्चों में 80 लाख से लेकर 1 करोड़ तक विकलांग होते हैं। स्कूल में भर्ती हो सकने में सामान्य बच्चों के मुकाबले विकलांग बच्चों की संभावना 5 गुना कम होती है। इसी तरह एचआईवी और एड्स के संक्रमण के शिकार 22 लाख बच्चों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भले ही शिक्षा मंत्रालय बड़ी संख्या में स्कूल भवन बनवा दे, अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो जाए, बजट पर्याप्त मात्रा में बढ़ जाए और दूसरी सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं, तो भी खदानों, कारखानों या घरों में बंधुआ बने बच्चे अपने आप स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे।
पिछले वर्ष बने शिक्षा के अधिकार के कानून, केंद्र व राज्य सरकारों की शिक्षा नीतियों तथा सर्वशिक्षा अभियानों जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में इस बात का कोई जवाब नहीं मिलता कि उपरोक्त श्रेणी के बच्चों को स्कूल तक लाने और पढ़ाई पूरी कराने के क्या उपाय किए गए हैं। न ही इन समस्याओं की ठीक-ठीक पहचान की गई। अलग से संसाधन मुहैया कराना तो और भी दूर की बात है। इस सिलसिले में मौलिक उपाय खोजे जाने चाहिए। उदाहरण के तौर पर, तमाम भ्रष्टाचार और सीमाओं के बावजूद हमारे देश में चल रहा मध्याह्न भोजन का कार्यक्रम गरीब बच्चों को स्कूलों की तरफ आकर्षित करने में काफी सफल रहा है। मात्र इतने पर ही संतुष्ट होकर इसी का ढिंढोरा पीटते रहना उचित नहीं है।
ईंट-भट्ठे, खदान या सर्कस में काम कर रही एक गुलाम बच्ची को स्कूल में देखने का सपना किसी भी एकांगी प्रयास से पूरा नहीं किया जा सकता। कल्पना कीजिए कि बिहार या झारखंड की किसी बच्ची को बाल तस्करी द्वारा हरियाणा या पंजाब में लाकर बंधुआ मजादूरिन बनाकर रखा गया है, जहां वह यौन शोषण सहित कई प्रकार के अत्याचारों की शिकार बनी हुई है।
क्या बिहार में उसके गांव के स्कूल हेडमास्टर उस बच्ची की पढ़ाई सुनिश्चित कर सकेंगे? यह तो खुद शिक्षा मंत्री महोदय के बस की बात भी नहीं है, जब तक कि पुलिस-प्रशासन उसे मुक्त न करा दे, श्रम विभाग तथा बाल कल्याण समिति स्थानीय मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त कार्रवाई करके उस बच्ची की कानूनी रिहाई और वापसी का इंतजाम न करें, स्वास्थ्य विभाग तत्काल उपचार शुरू न करे और उसके गृह राज्य के राजस्व, बाल एवं महिला कल्याण आदि विभाग उसका पुनर्वास सुनिश्चित न करें।
स्कूल में दाखिले से पहले सामाजिक संगठनों या सरकारी अधिकारियों द्वारा उसकी मानसिक, मनोवैज्ञानिक व शैक्षणिक तैयारी भी जरूरी है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक हो जाए, तब भी हेडमास्टर साहब, अभिभावकों और परिजनों का उस बच्ची की पढ़ाई के लिए तैयार हो जाना जरूरी है। साफ है, विषम परिस्थिति में रह रहे या हाशिये पर छूट गए बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना कई विभागों एवं मंत्रालयों के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो सकता है, जिसका हमारे देश में घोर अभाव है।

Friday, April 1, 2011

हैवान बनाती है दहेज प्रथा

दहेज के कीड़े समाज में बढ़तें जा रहे हैं। दहेज इंसानियत के नाम पर कलंक हैं। कोई भी चीज इंसान को हैवान बना दे उसे कलंक की वस्तु ही कहा जाना चाहिए। दहेज लेने का नशा ही आज इंसान को हैवान बना रहा हैं। दहेज के खातिर मार-पीट करने की, तंग करने की घटनाएं आज आम सुनने को मिलती हैं। कई हैवान किस्म के लोग दहेज के खातिर लड़की को जान से मारने से भी नहीं चुकते। दहेज की बलि देवी पर जान कुर्बान करने वाली लड़कियां सही मायने में अपना प्रतिरोध नहीं कर पाती। दहेज के खातिर लड़कियों को तंग करना, उन्हे जान से मार देना सरासर कायरता हैं। हर मां-बाप अपनी बेटी को लाड़-प्यार से पालते हैं। उसे उच्च से उच्च शिक्षा दिलाते है। उसकी हर ख्वाहिश को पूरी करते है। उसकी शादी के सुनहरे सपने देखते हैं, लेकिन शादी उपरांत दहेज के दानव उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं। लड़की के मां-बाप लड़के वालो की हर इच्छा पर बड़ी कुशलता से पालन करते हैं। पर इसके बावजूद दहेज के दानव इनकी भावनाओं को चकनाचूर कर देते हैं। दहेज के दानव लड़की से इतना दुव्र्यवहार करते है कि वह सूखकर कांटा हो जाती हैं। वे इतना भी नही सोचते कि बेटे की शादी में दहेज की मांग करने वालो को भी कभी अपनी बेटी की शादी करनी होगी। उन्हे सिर्फ इतना याद रहता है कि वे लडके वाले हैं और उन्हे ज्यादा से ज्यादा दहेज लेना हैं। आज की युवा पीढ़ी को दहेज प्रथा का कड़ा विरोध करना होगा। उन्हे दहेज के कीड़ों को खत्म करने कि लिए आगे आना होगा। इन दहेज के कीड़ों पर इस प्रकार की दवा छिड़कनी होगी कि वे समूल ही नष्ट हो जाए। युवाओं को दहेज न लेने का दृढ़ संकल्प करना होगा। ज्यादातर देखने को आता है कि लड़की के मां-बाप अपनी बेटी को अधिक से अधिक दहेज देकर खुश देखना चाहते हैं, परन्तु उन्हे नहीं मालूम की वह दहेज देकर उन्हे दहेज लोभी बना रहे हैं। जिसके कारण लड़के वालो की इच्छाएं बढ़ती जाती हैं। जिसके फ लस्वरूप लड़की के माता-पिता को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। आजकल के लोग शादियों में लाखों का धन उड़ा देते है, जिसका कोई लाभ नहीं होता। वे जितने रूपये एक लड़की की शादी में खर्च करते हैं उतने रूपयों में कम से कम 25-30 लड़कियों का घर बस सकता हैं। आज समाज के सभी लोग कैंसर रूपी दहेज को भारत की सरजमीन से नेस्ताबूत या उखाड़ फें कने का दृढ़ संकल्प ले और प्रण करें कि न दहेज लेंगे और न दहेज देंगे। दहेज को लेकर मासूम लड़कियों की हत्या करने वाले दहेज लोभियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके प्रति रहम नाम की कोई चीज नहीं होनी चाहिए। जब हमारी सरकार और समाज दोनो मिलकर दहेज लोभियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे तो निश्चित ही दहेज हत्याओं का दौर थमेगा।

दर्द

Dardहम दर्द को दबाते रहे, ये फूट फूट निकलता रहा                             
कभी चेहरे से झलकता रहा, कभी आँखों से छलकता रहा.
हम हर मोड़ पर पुकारा किए और वो हमसे बचके चलता रहा.
कितनी दफ़ा गिरे हम राहों मे वो बस दूर से तकता रहा.
हमेशा ख्वाब सा ही बनकर रहा मेरे लिए वो,
मैं हरदम पकड़ता रहा, वो ओस सा पिघलता रहा.
हम दर्द को दबाते रहे, ये फूट फूट निकलता रहा
कभी चेहरे से झलकता रहा, कभी आँखों से छलकता रहा.

बेरोजगारी

आर्थिक मंदी का दौर कम होने के बावजूद भी दुनिया में युवाओं की बेरोजगारी दर का आंकड़ा सर्वोच्च स्तर पर पहंच गया है. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर के युवाओं में बेरोजगारी का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है.

आइएलओ की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट ट्रेंड्स फ़ॉर यूथ 2010 रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी दर वर्ष 2007 के 119 फ़ीसदी की तुलना में बढ़ कर  2009 में 130 फ़ीसदी पहंच गयी है.

वर्ष
2009 के अंत तक 62 करोड़ युवाओं में से 81 करोड़ के पास नौकरी नहीं थी. बेरोजगारों में अधिकतर 24 साल से कम आयु के युवा हैं.फिलहाल जारी रहेगा सिलसिला  रिपोर्ट के मुताबिक इस साल बेरोजगारी दर बढ़ कर 131 फ़ीसदी होने की संभावना है.

पिछले दो साल में वयस्कों की तुलना में युवाओं को बेरोजगारी की मार अधिक ङोलनी पड़ी है.  रिपोर्ट से पता चलता है कि अधिकांश बेरोजगार गरीब व विकासशील देशों में हैं और वहां नौकरी खोने का खतरा भी सबसे अधिक है.

आइएलओ ने अब तक विश्व में बेरोजगारी के बारे में जितने आंकलन किये हैं उनमें बेरोजगारों का ये आंकड़ा सबसे अधिक है. करीबन
81 करोड़ युवा दक्ष होते हुए भी बेरोजगार हैं.

Saturday, March 26, 2011

भारतीय संस्कृति पर बढ़ा खतरा

भारत वर्ष पर अंग्रेजों का हुकुमत तक़रीबन दो सौ सालों तक रहा है १५ अगस्त १९४७ को वह भारत छोड़ कर अपने मुल्क को वापस चले गए , लेकिन जाने से पहले उन्होंने इस धरती पर कुछ बीज़ रोप कर गए थे। अब वो बीज़ अंकुरित होकर विशाल पेड़ का रूप धारण कर लिया है, उस पेड़ कि शाखाएं इतनी बढ़ी इतनी बढ़ी कि आज पुरे मुल्क में फ़ैल चुकी है। आज कुकुरमुत्ते कि तरह पुरे भारत में इंग्लिश मीडियम कि स्कूलें खुली हुई है या खुल रही है। अब माध्यमिक विद्यालयों में बच्चा वर्ग पहला वर्ग या दूसरा वर्ग नहीं होता है बल्कि प्रेप, नर्सरी, के जी और के जी- 1 से क्लास शुरू होता है। अब छोटे बच्चे “क ख ग घ ” नहीं पढ़ते है वो “A B C D” से अपनी पढाई शुरू करते है। माँ बाप भी अपने बच्चों को इंग्लिस मीडियम स्कूलों में दाखिला दिलाकर गौर्वान्तित महशुस करते है। इंग्लिस मीडियम कि स्कूलें पहले महानगरों में हुआ करती थी धीरे-धीरे बड़े शहरों से होते हुए छोटे शहरों तक बढ़ी अब हालत यह है कि यह गावं और छोटे कस्बे तक फ़ैल गई है। इसके फैलाव का ही कारण है कि आज हिंदी माध्यम कि स्कूलें नहीं खुल रही है और जो पहले से थी वो बंद हो गई है या बंद होने के कगार पर है। अब हिंदी माध्यम के स्कूलों में बच्चे पढने के लिए नहीं जाते है क्यों कि माता-पिता अपने बच्चे को हिंदी पढ़ाने में तौहीनी समझते है।
” यह कितनी बड़ी बिडम्बना है हिंदुस्तान कि अपनी भाषा हिंदी है और हम हिन्दुस्तानी ही अपनी हिंदी भाषा के दुश्मन बन बैठे है। ” इसे जाहिल और गवारों कि भाषा मान बैठे है। हम अपने बच्चों को किस रास्ते पर डाल रहे है। अगर हमारी रफ़्तार यही रही तो आने वाली पीढियां हिंदी जानेगी ही नहीं। आज से पच्चीस तीस साल पहले ज्यादातर हिंदी माध्यम कि स्कूलें हुआ करती थी जिसमे छठा वर्ग से अंग्रेजी कि पढाई शुरू होती थी। पूरी पढाई हिंदी में होती थी केवल एक पेपर अंग्रेजी का होता था आठवी वर्ग से अंग्रेजी दो पेपर हो जाता था। लेकिन अब स्कूलों में पूरी पढाई अंग्रेजी में होती है सिर्फ एक पेपर हिंदी का होता है वह भी एक्झिक विषय का। मतलब यह कि अगर बच्चा चाहे तो हिंदी रख सकता और नहीं तो उसके जगह पर कोई और विषय रख सकता है। पहले संस्कृत एक्झिक विषय होता था।
उस अंग्रेजी के एक पेपर ने आज ऐसा पांव पसारा कि अंग्रेजी मुख्य हो गया और हिंदी एक्झिक।
हमलोग जब विद्यालय में पढ़ते थे तो उन दिनों कोई सहपाठी अंग्रेजी में कोई आवेदन लिखता था तो हम विद्यार्थी उस लड़के को बहुत महत्त्व देते थे, शायद उस वक्त यह समझ में नहीं आता था कि यही अंग्रेजी भाषा सर्वोपरि हो जाएगी, क्यों कि हमलोगों कि मातृभाषा हिंदी थी, बोल-चाल कि भाषा हिंदी थी पढाई पूरी तरह हिंदी में करते थे हाँ एक विषय अंग्रेजी का होता था। अब समझ में आने लगा कि इस भाषा में आकर्षण है, रोब है तभी तो हम अभिभावक अपने बच्चे को अंग्रेजी पढ़ाने पर तुले हुए है। जो मेरे अन्दर जो कमियां रह गई थी वह बच्चों के मध्यम से पूरी होते देख रहे है। आज हम अपनी भावी पीढ़ियों को अंग्रेज बनते देख रहे है। आज उनकी शिच्छा, रहन-सहन, खान-पान, बोल-चाल अंग्रेजो कि तरह होते देख रहे है। आज हम इतने खुले विचार धारा के हो गए है अब लड़का या लड़की में फर्क नहीं करते है। अब लड़कियां भी लड़के के कपडे पहन कर कदम से कदम मिला कर चलने लगी है। अब लड़के का ही चार पांच गर्ल फ्रेंड नहीं होती है बल्कि लड़कियों का भी चार पांच बॉय फ्रेंड होते है। अब लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी नशा पान करने लगी है, स्वछन्द जिन्दगी जीने लगी है। अब हमारी वर्तमान पीढियां पूरी तरह अंग्रेज हो गई है। जो मैंने अपने बच्चों में बुनियाद डाली थी आज वह पूरी तरह साकार हो गया है।
अब इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे है। आज के बच्चे अपने बूढ़े हो चले माता-पिता को साथ रखना नहीं चाहते है क्यों कि उनके पास समय नहीं है। आज यही कारण है कि महानगरों एवं बड़े शहरों में “ओल्ड एज होम” नाम से बहुत सी संस्थाएं चलती है, अभी यह संस्थाएं महानगरों एवं बड़े शहरों तक ही सीमित है लेकिन अगले बीस सालों में यह छोटे शहर एवं गाँव तक खुल जाएगी। यह दूसरी सभ्यता के नक़ल का ही परिणाम है कि आज हमारी भावी पीढियां एक ऐसे कगार पर खडी है जो न पूरी तरह अंग्रेज ही है न ही पूरी तरह भारतीय। हम अभिभावक ही दोषी है इस दुष्परिणाम के। हमारी भावी पीढियां नहीं है। बच्चा तो बच्चा होता है उसे जो चाहते है हम बनाते है। हम अभिभावक अन्दर से इतने कुंठित तथा हीनभावना से ग्रसित है कि अपने ही बच्चे को एक ऐसे मुकाम पर खड़ा कर दिए है जहाँ अपनी पहचान ही खो दिया है।
मै अंग्रेजी के विरोध में नहीं हूँ अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय भाषा है इस भाषा कि जानकारी जरुरी है इसके वगैर विदेशो में काम नहीं चल सकता है उच्च शिच्छा में भी इस भाषा ज्ञान होना जरुरी है। मै अंग्रेजी सभ्यता का विरोध करता हूँ। अंग्रेजी सभ्यता अगर भारत में पनपने लगी तो हमारी सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी।