मेरी कलम से

Friday, March 18, 2011

होली के दिन सबका चरित्र बदल जाता है

घर से नेकर और कैप पहनकर
निकले घर से बाहर निकले लेने किराने का सामान
तो सामने से आता दिखा फंदेबाज
और बिना देख आगे बढ़ गया किया नही मान
तब चिल्ला कर आवाज दी उसे
”क्यों आँखें बंद कर जा रहे हो
अभी तो दोपहर है
बिना हमें देखे चले जा रहे हो
क्या अभी से ही लगा ली है
या लुट गया है सामान’

देखकर चौंका फंदेबाज
”आ तो तुम्हारे घर ही रहा हूँ
यह देखने कल कहीं भाग तो नहीं जाओगे
वैसे पता है तुम अपने ब्लोग पर
कल भी कहर बरपाओगे
पर यह क्या होली का हुलिया है
कहाँ है धोती और टोपी
पहन ली नेकर और यह अंग्रेजी टोपी
वैसे बात करते हो संस्कृति और संस्कार की
पर भूल गए एक ही दिन में सम्मान”
हंसकर बोले
”होली के दिन सभी लोगों का
चरित्र बदल जाता है
समझदार आदमी भी बदतमीजी पर उतर आता है
बचपन में देखा है किस तरह
कांटे से लोगों की टोपी उडाई जाती थी
और धोती फंसाई जाती थी
तब से ही तय किया एक दिन
अंग्रेज बन जायेंगे
किसी तरह अपना बचाएंगे सम्मान
वैसे भी पहनने और ओढ़ने से
संस्कार और संस्कृति का कोई संबंध नहीं
मजाक और बदतमीजी में अंतर होता है
हम धोती पहने या नेकर
देशी पहने या विदेशी टोपी
लिखेंगे तो हास्य कविता
बढाएंगे हिन्दी का सम्मान

फ़िज़ूल

अपनी दीवानगी को गंवाना फ़िज़ूल ,
जुगनुओं रोशनी में नहाना फिजूल ।

किस्त में खुदकुशी इश्क का है चलन ,
इश्क दरिया है पर डूब जाना फ़िज़ूल ।

चांदनी रात में चांद के सामने यूँ -
आपका इसकदर रूठ जाना फ़िज़ूल ।

शर्त है प्यार में प्यार की बात हो ,
प्यार को बेवजह आजमाना फ़िज़ूल ।

लफ्ज़ को बिन तटोले हुये ये'प्रभात'
बज़्म में कोई भी गीत गाना फ़िज़ूल ।

Friday, February 18, 2011

जानता हूँ अकेला हूँ फिलहाल............


किसी की आँखों मे मोहब्बत का सितारा होगा
एक दिन आएगा कि कोई शक्स हमारा होगा

कोई जहाँ मेरे लिए मोती भरी सीपियाँ चुनता होगा
वो किसी और दुनिया का किनारा होगा

काम मुश्किल है मगर जीत ही लूगाँ किसी दिल को
मेरे खुदा का अगर ज़रा भी सहारा होगा

किसी के होने पर मेरी साँसे चलेगीं
कोई तो होगा जिसके बिना ना मेरा गुज़ारा होगा

देखो ये अचानक ऊजाला हो चला,
दिल कहता है कि शायद किसी ने धीमे से मेरा नाम पुकारा होगा

और यहाँ देखो पानी मे चलता एक अन्जान साया,
शायद किसी ने दूसरे किनारे पर अपना पैर उतारा होगा

कौन रो रहा है रात के सन्नाटे मे
शायद मेरे जैसा तन्हाई का कोई मारा होगा

अब तो बस उसी किसी एक का इन्तज़ार है,
किसी और का ख्याल ना दिल को ग़वारा होगा

ऐ ज़िन्दगी! अब के ना शामिल करना मेरा नाम
ग़र ये खेल ही दोबारा होगा

जानता हूँ अकेला हूँ फिलहाल
पर उम्मीद है कि दूसरी और ज़िन्दगी का कोई ओर ही किनारा होगा

मैं अकेला हूँ यहाँ पर

मैं अकेला हूँ यहाँ पर
साथ तेरी याद है ….
हो गए तुम दूर जब से,
दिल तेरे ही पास है ….!
प्यार तुझसे ही किया है,
आज भी करते हैं हम,
गीत जो गाये कभी थे
आज भी दुहरायें  हम  ….
कब मिलोगी फिर तुम हमसे
सोचते  हैं  रात दिन ……
मैं अकेला हूँ यहाँ …….
ये समा कितना सुहाना,
पर हमें भाता नहीं,
मन की ऐसी ये उदासी,
कुछ किये जाती नहीं ….
कैसे बहलाऊँ मैं मन को,
साथ जो तुम ही नहीं ….!
मैं अकेला हूँ यहाँ …..
राहें जीवन की कुछ ऐसीं,
गज़ब ढाएँ प्यार पर
उभर आतीं
उलझने
क्यूँ प्रेमियों की राह पर ….
ना तुझे समझा सका मैं,
हक़ तेरा ही है मुझ पर ….!
मैं अकेला हूँ यहाँ ….

Friday, February 11, 2011

एक ज़िंदगी को एक ज़िंदगी की तलाश हे,


एक ज़िंदगी को एक ज़िंदगी की तलाश हे,
दरिया मे फॅसी किसती को साहिल की तलाश हे,
इंतेज़ार मे किसी के धुधली हुई नज़र,
उस धुंधली नज़र को किसी अपने की तलाश हे.
दरवाजे की ओट मे छिपी एक दुल्हन सी,
उन रुकी हुई साँसों को किसी आहत की तलाश हे.
खुद को मिटाकर सँवारी ज़िंदगी जिनकी,
आज उन्हीं के पत्थर को मेरी तलाश हे.
अपनों पर था यकीन,था गेरों पर यकीन,
आज उस यकीन को किसी धोखे की तलाश हे.
ना ज़िकर हो बेवफ़ाई का तो अब केसी मुहोब्बत,
बेवफाओं की भीड़ मे अब वफ़ा की तलाश हे.
हुमसफ़र बनने वाले हुमसफ़र नहीं होते,
साथ चले जो उमर भर उस दुश्मन की तलाश हे.
खुदा खेर करे उन ज़ुलम करने वालों पर,
बेबसी के जख्म को अब मरहम की तलाश हे