मेरी कलम से

Thursday, June 30, 2011

जिन्दगी जिसका भरोसा नहीं


दुश्मनों की तो क्या पूछिए
दोस्तों का भी भरोसा नहीं,
वो मुझसे भी पर्दा करे
अब किसी का भरोसा नहीं,
कल ये मेरे भी आंगन में थी
जिसपे तुझे आज नाज़ है,
कल ये शायद तुझे भी छोड़ दे
इस खुशी का भरोसा नहीं,
रात -दिन मुश्किल, कोशिश है जिन्दगी बेहतर कैसे बने
इतने दुःख जिन्दगी के लिए और इसी का भरोसा नहीं,
विकास गर्ग

Friday, June 17, 2011

मौत

किसी ने मौत  को क्या खूब कहा है.........
जिन्दगी मे २ मिनट कोई मेरे साथ न बेठा
आज सब मेरे पास बेठे जा रहे थे 
कोई तोफहा न मिला आज तक मुझे 
आज फूल ही फूल दिए जा रहे थे 
तरस गया मैं किसी के हाथ दे दिए वो एक कपडे को
और आज नये नये कपडे ओढ़ाये जा रहे थे
दो कदम साथ चलने को तेयार न था कोई
और आज काफिला बना कर साथ जा रहे थे
आज पता चला मौत इतनी हसीन होती है
कम्बखत हम तो यू ही जीये जा रहे थे

Thursday, June 16, 2011

ये तो सिर्फ भगवान समझ सकते है

स्वर्ग के द्वार पे 3 लोग खड़े थे....
भगवान: सिर्फ 1 ही अन्दर जा सकता है.... 
पहला: मैं पंडित  हूँ , सारी उम्र आपकी  सेवा की है. स्वर्ग पे मेरा हक़ है....
भगवान कुछ नहीं बोले!
दूसरा: मैं डॉक्टर हूँ, सारी उम्र लोगो की सेवा की है. स्वर्ग पे मेरा हक है....
भगवान कुछ नहीं बोले!
तीसरा: मैंने सारी उम्र प्राइवेट कंपनी में काम किया है.... ......
भगवान बोले :बस......... आगे कुछ मत बोल.... रुलाएगा क्या पगले..?
अन्दर  आजा......... तेरे  E-Mail, follow-ups, तरक्की  नहीं मिलने के  वो 6 साल,
महीने के आखिरी, तिमाही के आखिरी, साल के आखिरी में वो रात की शिफ्ट्स, डाटा  नहीं मिलने से दूसरे विभाग से पंगा, CTC से ज्यादा कटोती,
रात में घर जाने का लफड़ा, परिवार को ना टाइम देने की परेशानी, बॉस से  मीटिंग्स, डेलिवेरी दिनाक, सप्ताह के आखिरी में काम etc etc.
मेरे को सेंटी कर दिया रे..आजा जल्दी अन्दर आजा......  

Sunday, June 12, 2011

तेरी मेरी दोस्ती


वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !

हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे
ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी रुके नहीं
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !

सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो
तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !

प्रात हो कि रात हो संग हो न साथ हो
सूर्य से बढ़े चलो चन्द्र से बढ़े चलो
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !

एक ध्वज लिये हुए एक प्रण किये हुए
मातृ भूमि के लिये पितृ भूमि के लिये
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !



अन्न भूमि में भरा वारि भूमि में भरा
यत्न कर निकाल लो रत्न भर निकाल लो
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो
!

Friday, June 10, 2011

उसकी याद

फिर एक सिगरेट जला रहा हूँ
फिर एक तिल्ली बुझा रहा हूँ ,
तेरी नज़र में ये एक गुनाह है
मैं तो तेरे वादे भुला रहा हूँ ,
समझ मत इसको मेरी आदत
मैं तो बस धुँआ उड़ा रहा हूँ ,
ये तेरी यादो के सिलसिले है
मैं तो तेरी यादे जला रहा हूँ ,
मैं पी कर इतना बहक चुका हूँ
की गम के किस्से सुना रहा हूँ ,
अगर तुमे गम है तो पास आ जाओ
मैं पी रहा हूँ और पिला रहा हूँ ,
हैं मेरी आँखे तो आज नम
मगर मैं सबको हंसा रहा हूँ ,
खोकर अपनी जिन्दगी लो
मैं आज  फिर उसके नाम एक पेग बना रहा हूँ!

नोट - (दोस्तों मुझे गलत मत समझना मैं सिगरेट या शराब नहीं पीता
ये तो बस यू ही लिख दिया!)