मेरी कलम से

Wednesday, August 10, 2011

आज़ादी का बिगुल


आज़ादी का बिगुल बजा जब,
चमका गगन में तारा था,

Friday, August 5, 2011

जिन्दगी


बादलों पे पाऊँ रख के आसमान को छू लिया
 जो कभी किया ना था वो आज मैंने किया
 रही ना कोई आरजू, पाया है मैंने वो सुकून
 ख्वाहिशों के हाथ में सोंप दी है ज़िन्दगी
 खूब है, ख़ास है, अब खवाब सी है ज़िन्दगी
हर पल लगता है एक नया विश्वास है जिन्दगी

Tuesday, August 2, 2011

समझ नहीं आता

कभी जमीं तो कभी आसमा समझ में नहीं आता

इस दिल का ठिखाना भी समझ में नहीं आता
मेरी आँखे आपके यादो का चिराग तो नहीं 
क्यों आये सिर्फ आप ही नज़र समझ में नहीं आता 
चाहे अनचाहे मैं आपको याद किया करता हूँ 
ये आदत है या जरुरत समझ में नहीं आता 
पागल सा बनकर रह गया हु कुछ सोच सोच कर
पहले हंसू या रोऊ कुछ समझ में नहीं आता

विकास

Friday, July 22, 2011

जब भी होता है तेरा जिक्र


जब भी होता है तेरा जिक्र कहीं बातों में
लगे जुगनू से चमकते हैं सियाह रातों में
खूब हालात के सूरज ने तपाया मुझको
चैन पाया है तेरी याद की बरसातों में
रूबरू होके हक़ीक़त से मिलाओ आँखें
खो ना जाना कहीं जज़्बात की बारातों में
झूठ के सर पे कभी ताज सजाकर देखो
सच ओ ईमान को पाओगे हवालातों में
आज के दौर के इंसान की तारीफ़ करो
जो जिया करता है बिगड़े हुए हालातों में
आप दुश्मन क्यों तलाशें कहीं बाहर जाकर
सारे मौजूद जब अपने ही रिश्ते नातों में
सबसे दिलचस्प घड़ी पहले मिलन की होती
फिर तो दोहराव है बाकी की मुलाक़ातों में
गीत भँवरों के सुनो किससे कहूँ मैं 
जिसको देखूँ वो है मशगूल बही खातों में

Wednesday, July 20, 2011

आंशु भर आते है आँखों में

आंशु भर आते है आँखों में हर एक हंसी के बाद !
गम बन गया नसीब मेरा हर ख़ुशी के बाद !! 
निकला था कारवा मोहब्बत की राह में !
हर मोड़ पे नफरत खडी थी हर गली के बाद !!
सोचा था प्यार का मैं संजोउगा गुलशन ! 
हर फूल जल गया मेरा बनकर कली के बाद !!
चाहत की बेबसी का ये कैसा हैं इम्तिहान !
दिल ने ना सकू पाया कभी दिल लगाने के बाद !! 
अब राख़ ही समेटता हूँ आशियाने की ! 
खुद ही जला दी थी जिसे आजादी के बाद !!
सुनते है बाद मरने के मिलता है सब सिला ! 
देखेगे क्या मिलेगा मुझे जिन्दगी के बाद !!