मेरी कलम से

Saturday, July 16, 2011

एक लड़की मुझे सताती है

अंधेरी-सी रात में एक खिड़की डगमगाती है
सच बताऊँ यारों तो, एक लड़की मुझे सताती है।
भोली भाली सूरत उसकी मखमली-सी पलकें है
हल्की इस रोशनी में, मुझे देख शर्माती है
सच बताऊँ यारों तो इक लड़की मुझे सताती है
बिखरी-बिखरी ज़ुल्फ़ें उसकी शायद घटा बुलाती है,
उसके आँखों के काजल से बारिश भी हो जाती है
दूर खड़ी वो खिड़की पर मुझे देख मुसकुराती है।
सच बताऊँ यारों तो इक लड़की मुझे सताती है
उसकी पायल की छम-छम से एक मदहोशी-सी छा जाती है
ज्यों की आंख बंद करूँ मैं तो, सामने वो जाती है
सच बताऊँ यारों तो इक लड़की मुझे सताती है
ज्यों ही आँख खोलता हूँ मैं तो ख़्वाब वो बन जाती है
अंधेरी-सी रात में एक खिड़की डगमगाती है
रोज़ रात को इसी तरह इक लड़की मुझे सताती है

Thursday, July 7, 2011

तेरे लिए

लिखी है ये गजल सिर्फ तेरे लिए
दीवाना बना भी तो सिर्फ तेरे लिए
किसी को नहीं देखेंगी ये निगाहे 
नज़र तरसेगी भी तो सिर्फ तेरे लिए
हर साँस में याद करूँगा तुझे 
साँस निकलेगी भी तो सिर्फ तेरे लिए
हर प्यार से प्यारी लगती हो तुम मुझे
मैंने प्यार सिखा भी तो सिर्फ तेरे लिए
जब भी बारिश हुई तो तेरी याद आई
और बारिश में मैं भीगा भी तो सिर्फ तेरे लिए
हंसी तो कब की मेरे लबो से रूट गयी
मगर जिस रोज भी हंसा तो वो हंसी भी होगी सिर्फ तेरे लिए
लिखी है ये गजल सिर्फ तेरे लिए
दीवाना बना भी तो सिर्फ तेरे लिए
विकास गर्ग

Sunday, July 3, 2011

भगवन् है दोस्ती


फूलों सी नाजुक चीज है दोस्ती,
सुर्ख गुलाब की महक है दोस्ती,

सदा हँसने हँसाने वाला पल है दोस्ती,
दुखों के सागर में एक कश्ती है दोस्ती,

काँटों के दामन में महकता फूल है दोस्ती,
जिंदगी भर साथ निभाने वाला रिश्ता है दोस्ती,

रिश्तों की नाजुकता समझाती है दोस्ती,
रिश्तों में विश्वास दिलाती है दोस्ती,

तन्हाई में सहारा है दोस्ती,
मझधार में किनारा है दोस्ती,

जिंदगी भर जीवन में महकती है दोस्ती,
किसी-किसी के नसीब में आती है दोस्ती,

हर खुशी हर गम का सहारा है दोस्ती,
हर आँख में बसने वाला नजारा है दोस्ती,

कमी है इस जमीं पर पूजने वालों की
वरना इस जमीं पर भगवन् है दोस्ती

Saturday, July 2, 2011

कल तेरी तस्वीर देखी तो याद आया


कल तेरी तस्वीर देखी तो याद आया 
हम भी कभी मोहब्बत किया करते थे
जब तेरे शहर मे रहा करते थे 
हम भी चुपचाप जिया करते थे
आँखों में प्यास हुआ करती थी 
दिल में तूफान उठा करते थे
कल तेरी तस्वीर देखी तो याद आया 
हम भी कभी मोहब्बत किया करते थे
लोग आते थे ग़ज़ल सुनाने
हम तेरा जिक्र किया करते थे
किसी वीराने में तुझसे मिलकर
दिल में क्यों फूल खिला करते थे
कल तेरी तस्वीर देखी तो याद आया 
हम भी कभी मोहब्बत किया करते थे
घर की दिवार सजाने की खातिर 
हम तेरा नाम लिखा करते थे
तेरा नाम ही जीने का सहारा था 
तेरा नाम लेकर ही जिया करते थे
कल तेरी तस्वीर देखी तो याद आया 
हम भी कभी मोहब्बत किया करते थे 

Thursday, June 30, 2011

जिन्दगी जिसका भरोसा नहीं


दुश्मनों की तो क्या पूछिए
दोस्तों का भी भरोसा नहीं,
वो मुझसे भी पर्दा करे
अब किसी का भरोसा नहीं,
कल ये मेरे भी आंगन में थी
जिसपे तुझे आज नाज़ है,
कल ये शायद तुझे भी छोड़ दे
इस खुशी का भरोसा नहीं,
रात -दिन मुश्किल, कोशिश है जिन्दगी बेहतर कैसे बने
इतने दुःख जिन्दगी के लिए और इसी का भरोसा नहीं,
विकास गर्ग