मेरी कलम से

Friday, May 6, 2011

मैं और मेरी तन्हाई



रहते हैं साथ साथ मैं और मेरी तन्हाईकरते हैं राज़ की बात मैं और मेरी तन्हाईदिन तो गुज़र ही जाता है लोगों की भीड़ मेंकरते हैं बसर रात मैं और मेरी तन्हाई साँसों का क्या भरोसा कब छोड़ जाए साथलकिन रहेंगे साथ मैं और मेरी तन्हाईआये न तुम्हे याद कभी भूल कर भी हमकरते हैं तुम्हे याद मैं और मेरी तन्हाईआ के पास क्यों दूर हो गए हम सेकरते हैं तेरी तलाश मैं और मेरी तन्हाईतुम को रखेंगे सात अमानत बना के घर कीरह जाएँ फिर ना तनहा मैं और मेरी तन्हाईआ जा लौट कर अब मेरे दिल के पास फिर से दूर करदे मेरी तन्हाई.............
रहते हैं साथ साथ मैं और मेरी तन्हाईकरते हैं राज़ की बात मैं और मेरी तन्हाई!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

Wednesday, May 4, 2011

तेरे बिना!!!!!!!!!!!!




आज दिल उदास है तेरे बिना
ना जाने क्या अजीब प्यास है तेरे बिना
तू अगर साथ है तो है जन्नत मेरी
नहीं तो सब कुछ नरक है तेरे बिना
तेरे ही इंतजार में जी रहा हु में
नहीं तो ना चैन है ना करार है तेरे बिना
तेरे बिना जीना अब मुस्किल
अब तो बस मरना ही आसान है तेरे बिना !!!!!!!!!!!!!

Monday, May 2, 2011

मेरी माँ ही तो है वो

 
नये ज़माने के रंग में,
पुरानी सी लगती है जो|
आगे बढने वालों के बीच,
पिछङी सी लगती है जो|
गिर जाने पर मेरे,
दर्द से सिहर जाती है जो|
चश्मे के पीछे ,आँखें गढाए,
हर चेहरे में मुझे निहारती है जो|
खिङकी के पीछे ,टकटकी लगाए,
मेरा इन्तजार करती है जो|
सुई में धागा डालने के लिये,
हर बार मेरी मनुहार करती है जो|
तवे से उतरे हुए ,गरम फुल्कों में,
जाने कितना स्वाद भर देती है जो|
मुझे परदेस भेज ,अब याद करके,
कभी-कभी पलकें भिगा लेती है जो|
मेरी खुशियों का लवण,मेरे जीवन का सार,
मेरी मुस्कुराहटों की मिठास,मेरी आशाओं का आधार,
मेरी माँ, हाँ मेरी माँ ही तो है वो|

माँ में बसता है भगवान

माँ, औरत का एक ऐसा किरदार है, जिसमें संपूर्णता, पवित्रता, त्याग, ममता, प्यार सब कुछ निहित होता है। शायद ही दुनिया का कोई अन्य रिश्ता ऐसा हो, जिसमें इतनी सारी खूबियाँ एकसाथ होती हों।  

Sunday, May 1, 2011

माँ का प्यार


आज यूही बैठे बैठे आंखे भर आई हैं
कहीं से मां की याद दिल को छूने चली आई हैं
वो आंचल से उसका मुंह पोछना और भाग कर गोदी मे उठाना
रसोई से आती खुशबु आज फिर मुंह मी पानी ले आई है
बसा लिया है अपना एक नया संसार
बन गया हूं मैं खुद एक का अवतार
फिर भी न जाने क्यों आज मन उछल रहा है
बन जाऊं मै फिर से नादान्
पर जब सुनेगी कि रो रहा उसका बेटा
फट से कहेगी उठकर,”बस कर रोना अब तो हो गया बड़ा
फिर प्यार से ले लेगी अपनी बाहों मे मुझको
एक एह्सास दिला देगी खुदाई का इस दुनियां मे.
जाडे की नर्म धूप की तरह आगोश मे ले लिया उसने
इस ख्याल से ही रुक गये आंसू
और खिल उठी मुस्कान मेरे होठों पर